ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

मीडिया के सवाल पर ललन सिंह की तरफ देखने लगे नीतीश, हंसते हुए बोले..होगा..होगा..चिंता मत कीजिए

MUNGER: समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन वानिकी महाविद्यालय का निरीक्षण किया और जिले में हुए विकास कार्यां का भी जायजा लि

मीडिया के सवाल पर ललन सिंह की तरफ देखने लगे नीतीश, हंसते हुए बोले..होगा..होगा..चिंता मत कीजिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन वानिकी महाविद्यालय का निरीक्षण किया और जिले में हुए विकास कार्यां का भी जायजा लिया। समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार के सवाल पर वे ललन सिंह की तरफ देखने लगे। मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने के दौरान सीएम ने कहा कि होगा..होगा..चिंता मत कीजिए.. 


दरअसल समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर में किये गये कार्यों की जानकारी देने के दौरान एक पत्रकार ने यह पूछ दिया कि मुंगेर के ऋषि कुंड और सीता कुंड में जैसा विकास होना चाहिए था नहीं हुआ है जबकि यहां पर्यटन की संभावनाएं है। इन जगहों पर लोग आने से कटराते हैं। 


सवाल सुनते ही सीएम नीतीश पास खड़े जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद की तरफ देखने लगे। उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि चिंता नहीं कीजिए सब होगा। फिर दोनों नेता हंसते हुए आगे बढ़ गये। मुख्यमंत्री से जब मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया तो वो इस पर भी बिना जवाब दिये निकल गये। 


समाधान यात्रा के दौरान मुंगेर पहुंचे सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुंगेर देश के पौराणिक स्थलों में से एक हैं। जो भी यहां देखना था वो देख लिये है। इसके बाद दो अन्य जिलों में भी जाएंगे। लेकिन मीटिंग एक साथ करेंगे। लखीसराय और शेखपुरा जाने के बाद वहां के विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। इंजीनियरिंग तो पहले ही बना है मेडिकल कॉलेज मुंगेर में बनाने की योजना है। अभी वाणिकी महाविद्यालय का निर्माणकार्य चल रहा है।


इस दौरान सीएम नीतीश ने मुंगेर में किये गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान एक पत्रकार ने पूछ दिया कि मुंगेर में ऋषि कुंड और सीता कुंड है जहां पर्यटन की असीम संभावनाएं है लेकिन जिस तरह का विकास पर्यटन की दृष्टिकोण से होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ है। यही कारण है कि लोग दोनों जगहों पर जाने से कतराते हैं। इस सवाल के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे और पास खड़े ललन सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि चिंता नहीं कीजिए सब होगा। फिर हंसते हुए दोनों नेता वहां से आगे बढ़ गये।