ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

मुंबई में I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में शामिल होगी AAP, सीएम केजरीवाल ने दूर किया सस्पेंस

DELHI: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली इस बैठक में विपक्ष के कौन-कौन दल शामिल हो रहे हैं इसपर फिलहास स्थि

मुंबई में I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में शामिल होगी AAP, सीएम केजरीवाल ने दूर किया सस्पेंस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली इस बैठक में विपक्ष के कौन-कौन दल शामिल हो रहे हैं इसपर फिलहास स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल होगी। इस बात की पुष्टि खुद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।


दरअसल, बीजेपी को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। पटना और बेंगलूरू में हुई बैठक की सफलता के बाद अब 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में तीसरी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 26 से अधिक विपक्षी दलों के करीब 80 नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार पिछली बैठक से अधिक दलों के मीटिंग में शामिल होने की बात कही जा रही है।


बेंगलुरु में संपन्न हुई दूसरे चरण की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि तीसरी बैठक में गठबंधन के संयोजक और उसके सदस्यों के नाम तय किए जाएंगे। वहीं I.N.D.I.A गठबंधन का लोगों भी सामने आने की संभावना है। अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों पर असहमती के कारण इस बात पर संशय की स्थिति थी कि वे मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल होंगे या नहीं लेकिन अब यह संशय दूर हो गया है। केजरीवाल ने कहा है कि वे मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल होंगे और जो भी रणनीति बनेगी इसकी जानकारी दी जाएगी।