ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर बोले अश्विनी चौबे, कहा- उनसे अब कुछ नहीं होने वाला है

PATNA : देश के विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली कूच कर गए। इससे पहले शनिवार को आरजेडी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर बोले अश्विनी चौबे, कहा- उनसे अब कुछ नहीं होने वाला है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देश के विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली कूच कर गए। इससे पहले शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी दिल्ली पहुंचे थे। नीतीश के दिल्ली दौरे पर बीजेपी ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि नीतीश कुमार को जहां जाना है वे जाएं लेकिन उनसे अब कुछ होने वाला नहीं है।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हरियाणा और दिल्ली दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार से अब कुछ नहीं होने वाला है। अब उनके पास सिर्फ और सिर्फ यही काम रह गया है। नीतीश अगर बिहार को इस प्रकार से छोड़कर जाना चाहते हैं तो जाने दीजिए, इन सबसे कुछ भी होने नहीं जा रहा है। अश्विनी चौबे ने कहा कि देश में हर किसी को कहीं भी जाने की स्वतंत्रता है।


बता दें कि विपक्षी एकजुटता को लेकर आज लालू और नीतीश कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम तेजस्वी दिल्ली रवाना हुए हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश और तेजस्वी हरियाणा के रवाना हो जाएंगे जहां फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती समारोह में शामिल होंगे।