ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

मुख्तार अंसारी की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच कराने की मांग

DELHI: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक अंतरिम आवेदन दायर कर 2017 से उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में बंद

मुख्तार अंसारी की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच कराने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक अंतरिम आवेदन दायर कर 2017 से उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में बंदियों की मौतों, हत्या और मुठभेड़ का मामला उठाया गया है और ऐसे मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। 


दरअसल, वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका के हिस्से के रूप में यह आवेदन दायर किया है। जिसमें राज्य में मुठभेड़ों में मौतों की जांच की मांग की गई है। इसके साथ ही साथ याचिका में बीते 28 मार्च को बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर भी संदेह जताया गया है।


उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च की रात हो गई थी। जेल में देर रात अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था हालांकि उसके परिजनों और समर्थकों का आरोप है कि मुख्तार की मौत स्वभाविक नहीं थी।


बता दें कि बीते सात साल में यूपी पुलिस की कस्टडी में 10 गैंगस्टरों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात की हत्या गोली मारकर उस वक्त कर दी गई जब पुलिस उन्हें या तो कोर्ट ले जा रही थी या जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। पिछले से यूपी के डॉन अतिक अहमद की भी अस्पताल जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।