ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

VIP प्रमुख मुकेश सहनी को मिली Y+ सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्रालय से निकलकर सामने आ रही है। भारत सरकार ने VIP प्रमुख मुकेश सहनी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने मुकेश सहनी क

VIP प्रमुख मुकेश सहनी को मिली Y+ सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्रालय से निकलकर सामने आ रही है। भारत सरकार ने VIP प्रमुख मुकेश सहनी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने मुकेश सहनी को VIP सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इंटेलिजेस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने मुकेश सहनी को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। Y+ कटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद अब सहनी के साथ CISF के कमांडों मौजूद रहेंगे।


दरअसल, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की सुरक्षा को लेकर आईबी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के ऊपर संभावित खतरे को देखते हुए MHA ने उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में बिहार में कई और नेताओं को भी VIP सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। इससे पहले MHA ने चिराग पासवान को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। 


बता दें कि सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के VVIP और अन्य क्षेत्रों के लोगों को चार कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। भारत में 4 तरह की सुरक्षा कैटेगरी हैं जिसमें X, Y, Z और Z प्लस श्रेणी शामिल हैं। जिसमें Z प्लस कैटेगरी सबसे बड़ी सुरक्षा कैटेगरी होती है। भारत में VVIP, VIP, राजनेता, हाई-प्रोफाइल लोगों को इस तरह की सुरक्षा दी जाती है। पिछले दिनों बीजेपी के तीन नेताओं ऋतुराज सिन्हा,अभय गिरी और नलिन कोहली को भी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।