ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बढ़ती आपराधिक वारदातों पर मुकेश सहनी ने जताई चिंता, बोले- UP से सीखे बिहार पुलिस

SIWAN: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की पुलिस को उत्तर प्रदेश की पुलिस स

बढ़ती आपराधिक वारदातों पर मुकेश सहनी ने जताई चिंता, बोले- UP से सीखे बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की पुलिस को उत्तर प्रदेश की पुलिस से सीखने की जरुरत है। उन्होंने बिहार में जंगलराज से इनकार किया लेकिन यह भी कहा कि अगर घटना के बाद भी अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, तो इसे जंगलराज ही कहा जाएगा। 


एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीवान पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पूरे बिहार में खराब है लेकिन उसमें भी सबसे खराब हालत सीवान की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के अधिकारी काम करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नए पुलिस महानिदेशक से बिहार के लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।


उन्होंने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां घटनाएं हुई तो पुलिस अपराधियों को ढूंढकर इनकाउंटर करने में जुट गई। उन्होंने जंगलराज कहने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि यह कहना उचित नहीं, सभी राज्यों में घटनाएं होती हैं। हालांकि अगर घटना के बाद भी अधिकारी नहीं काम कर रहे हैं, तो इसे जंगलराज ही कहा जाएगा। 


उन्होंने लोकसभा चुनाव से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वीआईपी पूरी मजबूती से चुनाव में उतरेगी। बिहार में दो गठबंधन हैं, किसी गठबंधन के साथ जाकर वीआईपी चुनाव मैदान में उतरेगी। सहनी ने कहा कि फिलहाल पार्टी को मजबूत करने और जनता की राय जानने के लिए वे जिलों का दौरा कर रहे हैं, लोगों की राय ले लेने के बाद यह तय होगा कि किस गठबंधन के साथ जाना है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें