ब्रेकिंग
बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार

मुकेश सहनी दिल्ली रवाना, अमित शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात!..बोले VIP सुप्रीमो- जो हमें आरक्षण देगा हम उसके साथ

PATNA: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इस बात की चर्चा राजनैतिक गलियारों में जोर-शोर से हो रही है। यह

मुकेश सहनी दिल्ली रवाना, अमित शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात!..बोले VIP सुप्रीमो- जो हमें आरक्षण देगा हम उसके साथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इस बात की चर्चा राजनैतिक गलियारों में जोर-शोर से हो रही है। यह बात निकलकर सामने आ रही है कि मुकेश सहनी को एनडीए में शामिल होने के लिए स्पेशल ऑफर मिल रहा है।


09 मार्च को ही मुकेश सहनी दिल्ली से पटना लौटे थे फिर आज 10 मार्च को वो दिल्ली के रवाना हो गये। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली आना-जाना हमेशा लगा रहता है। कल भी दिल्ली गये थे आज फिर दिल्ली जा रहे है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव का समय है कभी भी आचार संहिता देश में लग सकता है। पोलिटिकल पार्टियों में गठबंधन की राजनीति चल रही है। दिल्ली में जाने से काम आसान हो जाता है। दिल्ली जाने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि  व्यक्तिगत काम को लेकर वो दिल्ली जा रहे हैं।


मुकेश सहनी ने कहा कि हमारे पास अपना जनाधार है। जहां हम लड़ जाते है दुश्मन को टारगेट कर देते हैं तो उनको चुनाव हारना पड़ता है। ये हमारी पहचान है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीतना है तो वीआईपी पार्टी उनकी जरूरत है। हमारी मांग को जो मानेगा हम उसके साथ हैं। हालांकि मुकेश सहनी ने इशारा कर दिया है कि वो एनडीए में जा सकते हैं क्योंकि उनका कहना था कि हम लोग चाहेंगे कि देश में सरकार के साथ रहकर हम काम करें। 


मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज को बंगाल और दिल्ली में आरक्षण मिला हुआ है लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में निषादों को आरक्षण नहीं है। हम शुरू से यह मांग कर रहे हैं बंगाल और दिल्ली की तरह बिहार, यूपी और झारखंड में भी निषादों को आरक्षण मिले। मुकेश सहनी ने कहा कि जो हमारी मांग को मानेगा हम उनके साथ रहेंगे। अभी तुरंत आरक्षण नहीं दिया जा सकता है लेकिन इसे लेकर आश्वासन तो दिया जा सकता है। 


जो गठबंधन आश्वासन देगा हम उसके साथ रहेंगे। यदि आश्वासन नहीं देगा तो उनके साथ गठबंधन नहीं होगा। मुकेश सहनी ने कहा कि आने वाला समय में वीआईपी पार्टी का ताकत देखने को मिलेगी। हम भी चाहते हैं कि सिस्टम में आकर काम करें। निषाद को आरक्षण दिये जाने का आश्वासन जो करेगा हमारा गठबंधन उनके साथ होगा।   


टैग्स