ब्रेकिंग
हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईहाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

यूट्यूबर दिवाकर सहनी और उनके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है वीआईपी: मुकेश सहनी

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने दरभंगा में पत्रकार दिवाकर सहनी से मुलाकात कर शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि वीआईपी दिवाकर और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा पहुंचे और यूट्यूबर, पत्रकार दिवाकर सहनी से मुलाकात की और पत्रकार को पीटने वाले और उनके साथ गाली-गलौज करने वाले मंत्री जीवेश मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की।  


उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर बिहार के शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने जर्जर सड़क पर सवाल पूछने वाले अतिपिछड़ा समाज के बेटे साहसी और निष्पक्ष पत्रकार दिवाकर सहनी को रात में बेरहमी से पीटा और मां-बहन की गालियां दीं। एफआईआर दर्ज कराने के लिए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को यहां आना पड़ा लेकिन अब तक मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।  


उन्होंने कहा कि अगर यही आरोप अन्य किसी पर लगता तो अब तक पुलिस क्या नहीं कर लेती?  उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि वीआईपी दिवाकर सहनी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम अमर शहीद जुब्बा सहनी और वीरांगना फूलन देवी के वंशज हैं, अन्याय और अत्याचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे, अत्याचारी चाहे कोई भी हो।  


सहनी ने वादा करते हुए कहा कि दिवाकर सहनी को न्याय दिलाए बगैर चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आज जनता मालिक है। आज जीवेश मिश्रा इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं लेकिन वही जनता को गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पत्रकार को वे गाली-गलौज कर रहे, वह एक गुंडा की भाषा है।  


मुकेश सहनी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आपलोगों ने ही इन्हें विधायक बनाया और आप ही लोग इन्हें हटा भी सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अस्वस्थ हो गए हैं।  


उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आप महागठबंधन की सरकार बनाइये, जीवेश मिश्रा को जेल भेजने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। जो जनप्रतिनिधि जनता का अपमान करेगा, उस पर बुलडोजर चलेगा। थाना पुलिस अब लोगों को न्याय नहीं देगी, अब जनता को न्याय देने का समय आ गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता