ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

'हमें वैसी मलाई नहीं खानी, जहां अपने समाज का कल्याण नहीं हो', मधुबनी में बोले VIP चीफ मुकेश सहनी

Bihar Politics: मधुबनी में VIP चीफ मुकेश सहनी ने समाज की एकता और निषाद आरक्षण की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि समाज के बिना मिलने वाली ‘मलाई’ नहीं चाहिए.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को मधुबनी जिला के अरेड़ स्थित बलाइन में आयोजित भव्य माँ कमला मेला में सम्मिलित हुए।  ‎माँ कमला पूजा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य माँ कमला मेला में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 

‎इस मौके पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज की एकता, विकास और जनकल्याण के संकल्प को मजबूती देने का संदेश दिया। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि हमारे संघर्ष का परिणाम है कि लोग अब निषादों के सम्मान की बात कर रहे हैं। उन्हें पता है कि अगर निषादों को सम्मान नहीं देंगे तो वे उनको वोट नहीं देंगे। 

‎बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई निषाद आरक्षण की है। जब अन्य राज्यों में निषाद को आरक्षण मिल सकता है, तो बिहार में क्यों नहीं? हमें वैसी मलाई नहीं खानी जहां समाज का कल्याण नहीं कर सकता। हमारे साथ अगर जात है, तो भात मिलेगा; जब जात ही नहीं होगा, तो भात नहीं मिलेगा। 

‎उन्होंने कहा कि अगर आज हम मेहनत करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि एकजुट रहिए और अपने अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए।‎उन्होंने उपस्थित लोगों, खासकर मेला समिति के लोगों को इस आयोजन के लिए प्रशंसा की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता