ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, ललन सिंह भी रहे मौजूद; क्या हुई बात?

Bihar Politics: विधानसभा में विश्वास मत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी एक अणे मार्ग में मौजूद रहे. करीब 20 मिनट तक यह मुलाकात चली.

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह-सुबह एक अणे मार्ग पहुंचे और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे। करीब 20 मिनट तक यह मुलाकात चली। नेताओं के बीच क्या बात हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर नेताओं की बीच चर्चा हुई होगी।


दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बहुमत साबित किया था। फ्लोर टेस्ट से पहले सदन में चर्चा के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा था कि उन्हें न तो कुर्सी से हटाया जा सकता है और न ही दिल से। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित किया है और उनके मार्गदर्शन में राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।


सीएम ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को नई पहचान दी है—किसानों, मजदूरों और गरीबों को मुख्यधारा में लाया, सरकारी नौकरियों में वृद्धि की, शराबबंदी लागू की और महिला सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण काम किए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें भाजपा ने विभिन्न जिम्मेदारियां दी हैं और यह कुर्सी किसी की निजी संपत्ति नहीं है।


बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद फिलहाल कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। सभी विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव के पास हैं। ऐसे में अब सभी की नजर आने वाले दिनों में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता