ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर RJD ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर, जिसमें लिखा- "मोदी तेरे सात साल में जनता हुई बेहाल"

PATNA: बिहार में एक बार फिर बैनर-पोस्टर पर राजनीति शुरू हो गयी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर लगाया गया था लेकिन पोस्टर किसने लगायी थी यह पता नहीं चल सका। वही इस

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर RJD ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर, जिसमें लिखा- "मोदी तेरे सात साल में जनता हुई बेहाल"
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर बैनर-पोस्टर पर राजनीति शुरू हो गयी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर लगाया गया था लेकिन पोस्टर किसने लगायी थी यह पता नहीं चल सका। वही इस बार मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर आरजेडी की तरफ से पटना में बैनर लगाया गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए आरजेडी ने यह बैनर लगाया है। इस बैनर के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गयी है कि मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल में देश की जनता के समक्ष क्या-क्या समस्याएं आई। बैनर में यह लिखा गया है कि "मोदी तेरे 7 साल में जनता हुई बेहाल"


मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर RJD ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर, जिसमें लिखा- "मोदी तेरे सात साल में जनता हुई बेहाल"


आरजेडी द्वारा पटना में लगाए गये बैनर पर लिखा गया है कि "मोदी तेरे सात साल में जनता हुई बेहाल" पोस्टर के माध्यम में महंगाई का मुद्दा उठाया गया है। सीधे तौर पर यह बताया गया है कि किस तरीके से देश के अंदर कमरतोड़ महंगाई बढ़ी हुई है। सरसो तेल 200 रुपये, एलपीजी सिलेंडर 960 रुपये, पेट्रोल 100 रुपये और डीजल 93 रुपये लीटर है। जिससे आमलोगों की कमर तोड़ने का काम सरकार ने किया गया है।


इस बैनर के माध्यम से यह भी बताया गया कि किस तरह से सरकारी संस्थाओं को पूंजीपतियों के हाथों में सौंप दिया गया है। रेल,भेल,गेल,लालकिला,BSNL,LIC,प्लेन समेत अधिकांश सरकारी संस्था को निजी हाथों में सौंपा गया है। आरजेडी ने बैनर में यह लिखा कि मोदी सरकार ने हमारे देश को एशिया का गरीब देश बना दिया।

RJD ने बैनर के माध्यम से देश में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या पर हमला बोला। आरजेडी ने  बैनर पर लिखा कि देश में बेरोजगारी की समस्या गंभीर है। जबकि दो करोड़ हर साल नौकरी देने का वादा सरकार ने किया था। लेकिन युवाओं को नौकरी ना देकर सरकार ने उन्हें ठगने का काम किया है। अब तक ना तो काला धन आया और ना ही बेरोजगारी ही दूर हुई। नोटबंदी के वक्त देश की जनता को लाइन में लगाया गया। 


वही कोरोनाकाल में देशभर में ऑक्सीजन सिलेंडर, इलाज के लिए अस्पताल, लाश जलाने के श्मशान घाट पर भी लोग कतार में लगे दिखे। गंगा में तैरती लाशों को भी इस पोस्टर में दिखाया गया है। पापनाशिनी गंगा को शव वाहिनी गंगा बना देने का आरोप आरजेडी द्वारा मोदी सरकार पर लगाया गया।    


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SAMRAT

FirstBihar संवाददाता