ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के बाद बोली राबड़ी देवी .... अब मजबूती के साथ पुरे इंडिया में लड़ेंगे चुनाव

PATNA : न्यायालय को धन्यवाद देते हैं। न्याय मिला है। फैसला अच्छा हुआ है। राहुल गांधी के पक्ष में हुआ है। यह सबके लिए हुआ है। यह जो कानून बन गया यह सबके लिए हुआ। हां लोकतंत्र क

मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के बाद बोली राबड़ी देवी ....  अब मजबूती के साथ पुरे इंडिया में लड़ेंगे चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : न्यायालय को धन्यवाद देते हैं। न्याय मिला है। फैसला अच्छा हुआ है। राहुल गांधी के पक्ष में हुआ है। यह सबके लिए हुआ है। यह जो कानून बन गया यह सबके लिए हुआ। हां लोकतंत्र की जीत हुई है। अब इंडिया पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। पूरा इंडिया लड़ेंगे। राहुल गांधी वापस से कोर्ट में जाएंगे जरूर जाएंगे। जब कोर्ट से न्याय मिल गया तो क्यों नहीं जाएंगे।


दरअसल, राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर ही रोक लगा दी, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी। राहुल गांधी को मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में निचली अदालतों ने 2 साल की सजा सुनाई थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, 'जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं होती, तब तक दोषसिद्धि पर रोक रहेगी।' हालांकि, सुनवाई की नई तारीख अभी नहीं बताई गई है।  


मालूम हो कि, राहुल ने 15 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पहली सुनवाई 21 जुलाई को की थी। कोर्ट ने शिकायतकर्ता और राहुल से जवाब दाखिल करने को कहा। इसके बाद 2 अगस्त को फिर बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद 4 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रख लिया। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता