ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

मिशन 2024 : बिहार में BJP करेगी चार बड़ी सभाएं, पीएम मोदी का भी दौरा संभव

PATNA : मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी बिहार में चार बड़ी रैली करने जा रही है। इन रैलियों में भाजपा के बड़े-बड़े और दिग्गज नेताओं कि मौजूदगी देखने को मिल सकती है। ऐस

मिशन 2024 : बिहार में BJP करेगी चार बड़ी सभाएं, पीएम मोदी का भी दौरा संभव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी बिहार में चार बड़ी रैली करने जा रही है। इन रैलियों में भाजपा के बड़े-बड़े और दिग्गज नेताओं कि  मौजूदगी देखने को मिल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी भी लोगों को संबोधित करते हुए नजर आ सकते हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने कमर कस ली है। इस बार के चुनाव में भाजपा की नजर बिहार पर विशेष रूप से नजर आ रही है। बिहार में भाजपा 35 सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसको लेकर भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत अगले  1 महीने तक मतदाताओं को भाजपा के नजदीक लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 


बताया जा रहा है कि, भाजपा ने अपने  महा जनसंपर्क अभियान को लेकर रोड मैप पार्टी ने तैयार कर लिया है। इसके तहत आगामी 7 और 8 जून को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा स्तर पर भोजन और परिचर्चा आयोजित की जानी है। इसके साथ ही 12-13 और 14 जून को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। उसके बाद 15 से 20 जून के बीच लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।  21 जून को योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया जाना है। 


23 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी बूथों पर कार्यक्रम होना है। 25 जून को मन की बात कार्यक्रम लोकसभा क्षेत्र के 1 विधानसभा में होना है।  इसके बाद 20 से 30 जून तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाना है। इसके अलावा पार्टी नेता लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से भी मिलेंगे। इसके साथ ही साथ पार्टी बिहार में चार बड़ी रैली करने जा रही है।  जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह, मंत्री अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री मोदी की भी रैली अपेक्षित है। हालांकि, पीएम मोदी की रैली को लेकर फिलहाल कोई रुट चार्ट तैयार नहीं किया गया है।