ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? भतीजे से बोले चाचा...हाजीपुर हमारा है और हमारा ही रहेगा

PATNA: NDA की नई सरकार के गठन और नीतीश कुमार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस मिलने पहुंचे। सांसद प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह, विधान पार्षद भूषण

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? भतीजे से बोले चाचा...हाजीपुर हमारा है और हमारा ही रहेगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: NDA की नई सरकार के गठन और नीतीश कुमार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस मिलने पहुंचे। सांसद प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह, विधान पार्षद भूषण राय के साथ पशुपति पारस आज नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम नीतीश को बधाई दी। सीएम से मिलने के बाद पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान पर हमला बोला। 


हाजीपुर सीट को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? पशुपति पारस ने आगे कहा कि हाजीपुर हमारा है और रहेगा। हम हाजीपुर के सांसद हैं। हाजीपुर से जीतकर गये हैं। बड़े भाई साहब स्व. रामविलास पासवान उन्हें उत्तराधिकारी बनाकर गये हैं। मैं पासवान जी का उत्तराधिकारी हूं। हाजीपुर में पासवान जी का अधूरा काम बचा हुआ है उसको पूरा करूंगा।


नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने पर पशुपति पारस ने कहा कि नीतीश जी एनडीए गठबंधन में आ गये हैं। यह बेहद खुशी की बात है। 15 महीने से बिहार की जनता घुटन महसूस कर रही थी। बिहार में लॉ एन्ड ऑर्डर की स्थिति खराब थी कोई किसी का सुनने वाला नहीं था। अफसरशाही था देर सवेर मुख्यमंत्री जी अपने पुराने घर लौट आए हैं। इससे काफी खुशी हुई। 


उन्होंने कहा कि नीतीश जी अब कही नहीं जाएंगे। जब तक राजनीति में रहेंगे तब तक एनडीए गठबंधन में रहेंगे। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कहा कि खरगे साहब परेशान हैं अपने गद्दी के बारे में सोच रहे हैं। वही पीएम मोदी के बारे में उनका कहना था कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व स्तर के नेता हैं। 


उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी अमेरिका गये थे तब वहां के राष्ट्रपति ने कहा था कि मोदी जी आप इतने ताकतवर हैं कि मेरी इच्छा है कि मैं आपका ऑटोग्राफ लूं। पशुपति पारस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि तीन महीने के बाद लोकसभा का चुनाव होने हैं पूरे देश में 400 से ज्यादा सीट एनडीए गठबंधन को मिलेगा। भारी सीटें जीतकर पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता