ब्रेकिंग
Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश

मीडिया के सवालों से बचती दिखीं राबड़ी देवी, बोलीं- कोई न्यूज नहीं है.. सब पुराना मामला है

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के मामले में दिल्ली की कोर्ट में पेश होने के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी आज सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधान परिषद

मीडिया के सवालों से बचती दिखीं राबड़ी देवी, बोलीं- कोई न्यूज नहीं है.. सब पुराना मामला है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के मामले में दिल्ली की कोर्ट में पेश होने के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी आज सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधान परिषद पहुंची हैं। विधान परिषद पहुंचने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने राबड़ी देवी से सवाल पूछा तो वे सिर्फ इतना कहकर सदन के अंदर चली गईं कि उनके पास आज कोई न्यूज नहीं है, सब पुराना मामला है। राबड़ी देवी बुधवार की देर शाम दिल्ली से पटना लौटी थीं।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती समेत सभी 16 आरोपियों की बुधवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट ने लालू समेत सभी आरोपियों को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर बेल दे दिया था। पेशी के बाद बुधवार को देर शाम राबड़ी देवी पटना लौट गई थीं। पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तब राबड़ी देवी ने कहा था कि पहले ईडी ने परेशान किया फिर सीबीआई ने परेशान किया अब आप लोग परेशान कर रहे हैं। गुरुवार को राबड़ी देवी जब विधान परिषद पहुंची तो मीडिया ने उनसे सवाल पूछना चाहा, जिस पर राबड़ी देवी ने कहा कि उनके पास कोई न्यूज नहीं है, सब पुराना मामला है।


बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए नियुक्ति में बड़ा घोटाला हुआ था।बिना विज्ञापन निकाले ही रेलवे के विभिन्न जोन में लोगों को ग्रुप डी की नौकरी दी गई। आरोप है कि जो नौकरियां दी गई उसके एवज में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई। जमीनों की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती समेत लालू परिवार के अन्य लोगों के नाम पर कराई गई थीं। इसी मामले में बुधवार को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत सभी 16 आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई। 29 मार्च के फिर इस मामले पर सुनवाई होगी, जिसमें लालू समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता