ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

‘मौलिक अधिकारों का हनन करने वाले की दुर्गति तय’ केके पाठक पर भड़के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

JEHANABAD: बिहार में शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के आदेश पर शिक्षक संघों के खिलाफ उनके नेताओं का वेतन रोकने की कार्रवाई शुरू हो गई है। केके पाठक ने स्पष्ट आदेश दे दिया है कि शि

‘मौलिक अधिकारों का हनन करने वाले की दुर्गति तय’ केके पाठक पर भड़के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के आदेश पर शिक्षक संघों के खिलाफ उनके नेताओं का वेतन रोकने की कार्रवाई शुरू हो गई है। केके पाठक ने स्पष्ट आदेश दे दिया है कि शिक्षक किसी भी तरह का संघ और मोर्चा बनाने से परहेज करें। लंबे समय बाद केके पाठक के खिलाफ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया सामने आई है। चंद्रशेखर ने कहा है कि मौलिक अधिकारों पर चोट करने वालों की दुर्गति होगी। 


दरअसल, शनिवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जहानाबाद पहुंचे थे। लोदीपुर में मध्य विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने अपनी भड़ास निकाल दी। चंद्रशेखर ने कहा कि संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार का हक सभी को है।चाहे प्रधानमंत्री हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी संविधान प्रदत मौलिक अधिकारों के हनन का अधिकार नहीं है, मौलिक अधिकारों का हनन करने वाले व्यक्ति की दुर्गति तय है।


हालांकि, इस दौरान उन्होंने केके पाठक से मतभेद की बात से इनकार किया और कहा कि वे शिक्षा विभाग के मंत्री हैं और केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।शिक्षा विभाग में काफी तेजी से नियुक्तियां हो रही हैं। एक महीने में फिर से शिक्षकों की बहाली शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अगर कोई कदम उठया जा रहा है तो सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक शिक्षकों की उपस्थिति के निर्देश को भी सही बताया है। 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता