ब्रेकिंग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठन

मांझी-तेज की मुलाकात खत्म : तेजप्रताप बोले.. अंकल से मिलते रहते हैं, मांझी ने राजनीतिक बातचीत से किया इनकार

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और तेजप्रताप यादव के बीच चल रही मुलाकात खत्म हो गई है। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद दोन

मांझी-तेज की मुलाकात खत्म : तेजप्रताप बोले.. अंकल से मिलते रहते हैं, मांझी ने राजनीतिक बातचीत से किया इनकार
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और तेजप्रताप यादव के बीच चल रही मुलाकात खत्म हो गई है। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडिया के सामने आए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह मांझी अंकल से हमेशा मार्गदर्शन लेते रहते हैं और आज अचानक उन्हें मिलने का दिल किया तो मांझी जी से मिलने चले आए। फिर आपने कहा कि वह युवाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए एक पहल करना चाहते हैं और अपने प्लान के बारे में उन्होंने जीतन राम मांझी से बातचीत की है।


मांझी से मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी राजनीतिक दलों से युवाओं को आगे लाया जाए। जीतन राम मांझी से मुलाकात करने से पहले तेज प्रताप ने कहा था कि अगर मांझी महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत होगा। लेकिन तेज प्रताप के इस ऑफर को जीतन राम मांझी ने सिरे से खारिज कर दिया। मांझी ने कहा कि एनडीए छोड़कर कहीं और जाने का सवाल पैदा नहीं होता। 


बाजी ने कहा कि तेज प्रताप यादव आज लालू जी के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने आए उन्हें अच्छा लगा लेकिन उन दोनों के बीच कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है। मांझी ने कहा कि राजनीतिक छोड़कर सामाजिक मुद्दों पर बातचीत तो होती रहनी चाहिए। जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर युवाओं को राजनीतिक प्रशिक्षण देने के लिए कोई संस्था बनती है तो इसमें सभी राजनीतिक दलों को साथ आना चाहिए। जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए छोड़कर जाने का सवाल पैदा नहीं होता हालांकि राजनीति में तो भाई-भाई और मां-बेटे भी अलग हो जाते हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजप्रताप के पहले उनके भाई तेजस्वी यादव और पिता लालू यादव भी उनके यहां आते रहे हैं। इफ्तार पार्टी के मौके पर अचानक से लालू और तेजस्वी भी उनके यहां आ चुके हैं। ऐसे में तेज प्रताप के आने से उन्हें खुशी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता