ब्रेकिंग
स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरल

मांझी ने फिर उठाई मंत्री बनाने की मांग, कहा - नीतीश देंगे एक और पद तो अच्छा, नहीं तो ....

ARWAL : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने एक बार फिर अपनी पार्टी से एक और मंत्री बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नी

 मांझी ने फिर उठाई मंत्री बनाने की मांग, कहा - नीतीश देंगे एक और पद तो अच्छा, नहीं तो ....
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने एक बार फिर अपनी पार्टी से एक और मंत्री बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि वे HAM को एक और मंत्री देंगे तो अच्छा और नहीं देंगे फिर भी अच्छा है। यह हमारी मांग है। कम से कम कुल दो मंत्री पद हमें मिलने ही चाहिए।


मांझी ने यह दावा किया कि बिहार में एनडीए पूरी तरह मजबूत है और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मांझी ने अरवल के परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि - नीतीश कैबिनेट में हमारी पार्टी से एक और नेता को जगह मिली चाहिए यह अच्छा होगा और यदि उन्हें लगता है कि इसकी जरूरत नहीं हैं और मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। 


मांझी ने कहा कि - नीतीश कुमार से हमारी  हमेशा बात होती रहती थी। वे हमेशा कहते थे कि विगत 17 महीनों से जो हो रहा है वह 2005 के पहले की स्थिति बन रही है। आरजेडी के तत्कालीन शिक्षा मंत्री लगातार सनातन धर्म पर प्रहार करते रहते थे। किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सही समय पर महागठबंधन छोड़ने का सही निर्णय लिया।


उधर, जीतनराम मांझी ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को पटना के बापू सभागार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बूथ से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठनात्मक दृष्टि से यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। इसमें पार्टी के सभी नेता मौजूद रहेंगे।