ब्रेकिंग
मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल

इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा

इस बार शारदीय नवरात्रि 10 नहीं, बल्कि 11 दिनों की होगी। 11 अक्टूबर को कलश स्थापना से पूजा शुरू होगी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान गज वाहन पर होगा, जिसे सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है।

बिहार न्यूज
मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान हाथी पर होगा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस बार शारदीय नवरात्रि 10 दिन नहीं, बल्कि 11 दिनों तक मनाई जाएगी। मिथिला पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर, रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा। तिथियों में एक दिन क्षय होने के कारण इस बार नवरात्रि की अवधि 11 दिनों की रहेगी।


दुर्गा पूजा को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां जोरो पर है। विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में प्रतिमा निर्माण, पंडाल सजावट, मंदिरों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की तैयारियों को पूजा समिति के लोग अंतिम रूप देने में जुटी हैं।


18 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाअष्टमी

मिथिला पंचांग के अनुसार शनिवार 17 अक्टूबर को सप्तमी तिथि के बाद रविवार 18 अक्टूबर को दिन-रात अष्टमी तिथि रहेगी। सोमवार 19 अक्टूबर को सुबह 7:34 बजे तक अष्टमी तिथि रहने के बावजूद उदया तिथि के आधार पर महाअष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर को ही होगा।


इसके बाद 19 अक्टूबर की सुबह 7:34 बजे के बाद नवमी तिथि शुरू होगी, जो मंगलवार 20 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार महानवमी का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा और इसी दिन बलि प्रदान की जाएगी।


19 अक्टूबर की तिथि को क्षय तिथि माना गया है। इसके कारण इस  दुर्गा पूजा की अवधि 11 दिनों की हो रही है।


21 अक्टूबर को होगी मां दुर्गा की विदाई

मिथिला पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर, बुधवार को विजयादशमी मनाई जाएगी और इसी दिन मां दुर्गा की विदाई होगी। हालांकि, अन्य पंचांगों में 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाए जाने का उल्लेख है। ऐसे में विजयादशमी की तिथि को लेकर पंचांगों में मतभेद भी देखने को मिल रहा है।


हाथी पर आएंगी मां और हाथी पर ही होंगी विदा

इस बार मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान हाथी पर होगा। मान्यता है कि हाथी पर मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान शुभ संकेत माना जाता है। हाथी को ज्ञान, ऐश्वर्य, स्थिरता, शांति और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।


धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा का हाथी पर आगमन समाज में शांति और स्थिरता के साथ धन-धान्य में वृद्धि का संकेत देता है। हाथी का संबंध भगवान गणेश और माता लक्ष्मी से भी माना जाता है। इसी वजह से गज वाहन पर मां दुर्गा के आगमन को शुभ माना जा रहा है। मां दुर्गा के हाथी पर आगमन और प्रस्थान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूजा समितियां भी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

टैग्स