ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Bihar Politics: मीडिया का सवाल सुनकर भड़के जनसुराज नेता मनीष कश्यप, पत्रकारों से सरेआम की जमकर धक्का-मुक्की; वीडियो वायरल

Bihar Politics: रक्सौल में जनसुराज धरने के दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप और अन्य यूट्यूबर्स व पत्रकारों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। सवाल पूछे जाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: हाल ही में यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की है। एक धरना कार्यक्रम के दौरान मीडिया के तीखे सवाल सुनकर मनीष कश्यप आपे से बाहर हो गए और पत्रकारों से ही धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार- झारखंड नहीं करता है।


दरअसल, मोतिहारी के रक्सौल में पुल निर्माण की मांग को लेकर कौड़िहार चौक पर जनसुराज के नेताओं द्वारा धरने का आयोजन किया गया था। इस धरने में यूट्यूबर मनीष कश्यप भी समर्थन में पहुंचे। धरना स्थल पर मनीष कश्यप के पहुंचने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों और यूट्यूबर्स ने उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। 


जैसे ही एक यूट्यूबर ने प्रशांत किशोर पर उनके पुराने बयानों का हवाला देते हुए सवाल किया, मनीष कश्यप भड़क गए और तीखी प्रतिक्रिया देने लगे। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और मनीष कश्यप की यूट्यूबर्स से तीखी बहस होने लगी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर जमकर धक्का-मुक्की और तू-तू, मैं-मैं हुई। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। 


बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप से जब उनके पुराने बयानों को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने पत्रकारों को धमकी देने जैसी बातें भी कहीं, जिससे विवाद और बढ़ गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता