ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Manipur Breaking News: मणिपुर में हिंसा के बीच NPP ने BJP सरकार से समर्थन वापस लिया, जेपी नड्डा को पत्र लिखकर किया एलान

DESK: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सत्ताधारी दल नेशनल पिपुल्स पार्टी ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समर्थ

Manipur Breaking News: मणिपुर में हिंसा के बीच NPP ने BJP सरकार से समर्थन वापस लिया, जेपी नड्डा को पत्र लिखकर किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सत्ताधारी दल नेशनल पिपुल्स पार्टी ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समर्थन वापस लेने का एलान किया है। एनपीपी ने कहा है कि मुख्यमंत्री एम.बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार मौजूदा हालात से निपटने में विफल रही।


कोनराड संगमा की एनपीपी ने राज्य के मौजूदा हालात को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पत्र लिखा है और कहा है कि पिछले कुछ दिनों में हमने राज्य की स्थिति को और खराब होते हुए देखा है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और मणिपुर के लोग बड़ी पीड़ा से गुजर रहे हैं। हमने महसूस किया है कि सीएम बीरेन के नेतृत्व वाली सरकार हालात को सामान्य करने में फेल साबित हुई है।


राज्य की मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए नेशनल पीपुल्स पार्टी ने फैसला लि. है कि वह मणिपुर में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस ले रही है। बता दें कि राज्य के हालात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में चार चुनावी रैलियों को रद्द कर दिल्ली वापस लौट गए थे और आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की थी।