ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल निर्विरोध आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, तेजस्वी ने कही यह बात

Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल को आरजेडी ने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है। तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी और कहा कि पहली बार किसी पार्टी ने अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी को उसका नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मंगनी लाल मंडल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बीते शनिवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इस पद के लिए पार्टी के किसी और नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद उन्हें आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया है। तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी एक्स के जरिए दी है।


तेजस्वी ने मंगनी लाल मंडल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। तेजस्वी ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री मंगनी लाल मंडल जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है”।


उन्होंने आगे लिखा, “राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता आदरणीय श्री मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है”। 


आरजेडी नेता ने लिखा, “सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि श्री मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा”।


अंत में तेजस्वी लिखते हैं, “निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता