ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

मानव श्रृंखला पर लालू के लाल कूदे नीतीश के खिलाफ, कहा- पलटूआ बिहार के लिए अभिशाप है

PATNA : लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव मानव श्रृंखला के खिलाफ आरजेडी के अभियान में कूद पड़े हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव के ट्वीट के बीच तेजप्रताप यादव ने भ

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव मानव श्रृंखला के खिलाफ आरजेडी के अभियान में कूद पड़े हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव के ट्वीट के बीच तेजप्रताप यादव ने भी ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कल तक नीतीश को चाचा और पलटूराम कहने वाले तेजप्रताप यादव ने उन्हें पलटूआ की संज्ञा से नवाजा है।


तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर लिखा है कि बिहार का गरीब, किसान, युवा लाचार है, बेरोजगार है,तब कैसी सुशासन की सरकार है।अगर हाथ जोड़ने से हरियाली आ जाएगी तो लगे हाथ बेरोजगारी पर मानव श्रृंखला भी बनवा ही दीजिए। पलटूआ बिहार के लिए अभिशाप है।सरकारी खर्चे से आयोजित मानव श्रृंखला की नौटंकी में भाग लेना पाप है।


बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आह्वान पर बनने वाली मानव श्रृंखला के खिलाफ आरजेडी ने मोर्चा खोल रखा है। जल-जीवन हरियाली अभियान की जागृति की लिए इस मानव श्रृंखला बनायी जा रही है। इसे आरजेडी ने पैसे की बर्बादी और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर अपना चेहरा चमकाने की कवायद बताया है लेकिन आरजेडी के इस विरोध के बीच कई ऐसे नेता है जो नीतीश के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होनें तेजस्वी यादव को सामाजिक मुद्दों पर राजनीति से हट कर समर्थन करने की अपील की है। राजद के एमएलए फराज फातमी,शक्ति यादव,महेश्वर यादव,एमएलसी संजय प्रसाद समेत कांग्रेस एमएलए संजय तिवारी और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने भी मानव श्रृंखला का समर्थन किया है। हालांकि सदानंद सिंह के सुर मानव श्रृंखला पर आज कुछ बदले-बदले नजर आए। उन्होनें सरकार को नसीहत भी दी। 


टैग्स