ब्रेकिंग
Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल

‘ममता ने मुसलमानों के लिए रेड कारपेट बिछाया’ गिरिराज बोले- चुनाव में बंगाल जाएंगे योगी.. हिम्मत है तो रोक लें

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में अभी जो सरकार चल रही है वह दोहरी नीति

‘ममता ने मुसलमानों के लिए रेड कारपेट बिछाया’ गिरिराज बोले- चुनाव में बंगाल जाएंगे योगी.. हिम्मत है तो रोक लें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में अभी जो सरकार चल रही है वह दोहरी नीति से चल रही है। रोहंगिया मुसलमानों के लिए वहां रेड कारपेट बिछाया जा रहा है जबकि बंगाल की सरकार एक धर्म विशेष की संरक्षक है तो वहीं बंगाल में योगी आदित्यनाथ का विरोध करने की बात हो रही है। 


गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान हम लोग बंगाल जरूर जाएंगे जिसको हिम्मत है रोक के बता दे। सीएम योगी आदित्यनाथ ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सबके प्रिय हैं। वहीं उन्होंने बिहार की नई सरकार के फ्लोर टेस्ट पर बेवाकी से बात करते हुए कहा कि आज जो लोग दावा कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास इतने विधायक हैं जिससे कि वह स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री हैं और बने रहेंगे।


उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा देश इस बात को देख चुका है और सदन में भी इस बात की चर्चा हो चुकी है कि वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक किस सरकार भ्रष्टाचार में फंसी रही और भारत की वित्तीय हालत इतनी बदतर कर दी की वह कहीं का नहीं रहा। आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक बार फिर दोबारा अर्थव्यवस्था को दुरुस्त किया है और भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पांचवें स्थान पर स्थापित हो चुकी है। कांग्रेस ने भारत को कंगाल बनाने का काम किया लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार जब अगली बार आएगी तो भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर पहुंच कर रहेगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता