ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

माले ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सदन के बाहर किया जोरदार हंगामा

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के विधायक भी सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। बीजेपी के साथ साथ माले विधायकों ने भी विभिन्न मुद्दों को ले

माले ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सदन के बाहर किया जोरदार हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के विधायक भी सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। बीजेपी के साथ साथ माले विधायकों ने भी विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार को घेरने की है। विधानसभा में आज स्वास्थ्य विभाग के बजट पर चर्चा होनी है। इससे पहले माले विधायकों ने सदन के बाहर स्वास्थ्य विभाग के अंदर गड़बड़ी का मामला उठाया और सरकार से स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की मांग की है।


दरअसल, बिहार विधानसभा में आज स्वास्थ्य विभाग का बजट जाना है। उसके पहले ही माले के विधायकों ने स्वास्थ विभाग के अंदर गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन किया। सीपीआई माले का कहना है कि अब से पहले सबसे ज्यादा बीजेपी कोटे के लोगों के स्वास्थ्य मंत्रालय में मंत्री पर रहे हैं और उनके द्वारा निजी तौर पर सरकारी अस्पतालों में अटेंडर लोगों को दी गई उन सब की जांच वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री कराएं।


साथ ही साथ नीतीश सरकार में सहयोगी माले ने स्वास्थ्य महकमे के अंदर जो बजट का प्रारूप है उसको बढ़ाने की मांग सरकार से की है। माले विधायकों का कहना है कि जिला से लेकर गांव के अस्पतालों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। जिससे राजकीय बड़े अस्पताल पीएमसीएच क्या बोझ कम हो। वहीं केंद्र सरकार से बिहार के स्वास्थ्य बजट को बढ़ाने की मांग की।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता