ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

' मैं शपथ लेता हूं कि...', रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश कैबिनेट में पहली बार मिली जगह

PATNA : बिहार में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस कैबिनेट विस्तार में जदयू विधायक रत्नेश सदा ने मंत्री पद का शपथ लिया। सदा को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। य

' मैं शपथ लेता हूं कि...', रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश कैबिनेट में पहली बार मिली जगह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस कैबिनेट विस्तार में जदयू विधायक रत्नेश सदा ने मंत्री पद का शपथ लिया। सदा को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया  है। यह सहरसा के सोनबरसा से जदयू के विधायक हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में विधायक रत्नेश सादा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम मंत्रियों  और आला अधिकारी मौजूद रहे।


दरअसल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री रहे संतोष कुमार मांझी के इस्तीफा के बाद रत्नेश सदा का शपथ ग्रहण हो रहा है। यह माना जा रहा है कि रत्नेश सदा को अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को सरकार से बाहर जाने के बाद मांझी समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने को लेकर रत्नेश सदा को कैबिनेट में शामिल कराया है। 


मालूम हो कि, जेडीयू विधायक रत्नेश सदा सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनके पिता लक्ष्मी सदा मजदूर रहे हैं। खुद रत्नेश सदा ने लम्बे समय तक रिक्शा चलाया है। अब नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनकर विभाग चलाएंगे। रत्नेश सदा जेडीयू के उन नेताओं में से एक हैं, जिनपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भरोसा करते हैं। यही वजह है कि रत्‍नेश सदा को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है।  


आपको बताते चलें कि, रत्नेश सदा लगातार तीसरी बार जेडीयू से सोनबरसा विधानसभा से जीतकर विधायक हैं  इससे एक दिन पहले नीतीश कुमार द्वारा उन्हें मंत्री बनाए जाने को लेकर जब निर्णय लिया गया तो वो भावविभोर हो गए और उनके आंखों से आंसू निकलने लगे। रत्नेश सदा ने इस खुशी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भगवान विश्वकर्मा से कर दी है।