ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा!

'मैं भी खिलाड़ी रहा हूं... ', तेजस्वी यादव ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए लॉन्च किया पोर्टल

PATNA : बिहार के खिलाड़ियों के लिए अच्छी और काम की खबर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने यह निर्णय लिया है कि अब राज्य के खिलाड़ियों को

'मैं भी खिलाड़ी रहा हूं... ', तेजस्वी यादव ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए लॉन्च किया पोर्टल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के खिलाड़ियों के लिए अच्छी और काम की खबर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने यह निर्णय लिया है कि अब राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।


दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देने के निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है। इसके बाद वैसे सभी खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है वह नौकरी के योग्य होंगे। ऐसे खिलाड़ी सीधे खेल नियुक्ति पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए खेल और खिलाड़ियों के लिए उनके मन में खास जगह है। यही वजह है कि राज्य सरकार के तरफ से अब यह निर्णय लिया गया है कि बेहतरीन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिया जाए। यहां से हमारे खिलाड़ी जब बाहर के राज्य में जाते हैं तो सोचते हैं कि हमारे राज्य में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं है। अब महागठबंधन की सरकार बनी है तो उनको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है।


इसके अलावा तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि मोइनुल हक स्टेडियम को देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हूं। इस नाते  यहां के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का जल्द ही शुभारंभ पटना के शास्त्रीनगर स्थित लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में कराया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता