ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

महिला बिग्रेड ने सरकार को दी चेतावनी, कहा-शराब माफियाओं पर 26 जनवरी तक हो कार्रवाई, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

PATNA CITY: पिछले 6 साल से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन शराब माफिया आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन वे खुलेआम शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। महिला ब

महिला बिग्रेड ने सरकार को दी चेतावनी, कहा-शराब माफियाओं पर 26 जनवरी तक हो कार्रवाई, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पिछले 6 साल से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन शराब माफिया आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन वे खुलेआम शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। महिला बिग्रेड की सदस्यों का यही कहना है। महिलाओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 26 जनवरी तक शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गयी तो महिला बिग्रेड बड़ा आंदोलन करेगी।


शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर पटना सिटी में महिला ब्रिगेड की सदस्य सड़क पर उतरी। महिलाओं ने नीतीश कुमार की शराबबंदी को असफल बताया। कहा कि शराबबंदी कानून 6 साल से बिहार में लागू है लेकिन आज भी पुलिस के नाक के नीचे शराब माफिया धड़ल्ले से शराब बेच रहे हैं। 


शराब माफिया खुलेआम होम डिलीवरी कर रहे हैं। गलत और जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें भी हो रही है। शराब तस्करों को रोक पाने में पुलिस असफल साबित हो रही है। महिला बिग्रेड की सदस्यों ने ऐलान किया है कि यदि 26 जनवरी तक ऐसे शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गयी तो उसके बाद महिलाएं बड़ा आंदोलन करेंगी। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता