ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आतंकवादी हमले के खिलाफ पटना में महागठबंधन का कैंडल मार्च, तेजस्वी यादव-मुकेश सहनी सहित कई नेता रहे मौजूद

PATNA: श्रीनगर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की मौत के बाद देशभर में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में लोग कैंडल मार्च निकाल र

bihar
कैंडल मार्च
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: श्रीनगर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की मौत के बाद देशभर में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और अपने आक्रोश को जता रहे हैं। आतंकवादियों के कायराना हरकतों के खिलाफ पटना में शुक्रवार की शाम महागठबंधन के नेताओं ने भी कैंडल मार्च निकाला।


 जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी, राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, शकील अहमद सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एक सूर में आंतवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और इस घटना को दुखद बताया। पटना के आयकर गोलंबर से शाम 7 बजे से शुरू हुआ कैंडल मार्च डाकबंगला चौराहे तक गया। जिसमें महागठबंधन के नेता शामिल हुए। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले में हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते है। देश की सुरक्षा के मामले में पूरा मुल्क एकजुट है। जो कार्रवाई सरकार करेगी उसके साथ हम खड़े हैं। वही मुकेश सहनी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर दिया है. निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुखद और निंदनीय है. मैं उन सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई. शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है और हर ऐसी बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है."

टैग्स