ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

‘खेला होने की बात हो रही थी और बड़ा खेला हो गया’ महागठबंधन में टूट पर बोले मांझी- अभी और भी विधायक बदलेंगे पाला

PATNA: कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक के पाला बदलकर बीजेपी में जाने के बाद बिहार का सियासी पारा गरम हो गया है। विधायकों के पाला बदलने पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ा दा

‘खेला होने की बात हो रही थी और बड़ा खेला हो गया’ महागठबंधन में टूट पर बोले मांझी- अभी और भी विधायक बदलेंगे पाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक के पाला बदलकर बीजेपी में जाने के बाद बिहार का सियासी पारा गरम हो गया है। विधायकों के पाला बदलने पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ा दावा कर दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि खेला होने की बात हो रही थी और बड़ा खेला हो गया। उन्होंने कहा कि अभी और भी कई विधायक पाला बदलकर एनडीए में आएंगे।


जीतन राम मांझी ने कहा कि जो नेता गलतफहमी के कारण कहीं चले जाते हैं और वहां वे खुद को फिट नहीं पाते हैं तो वे पाला बदल लेते हैं। दूसरों की बात तो छोड़ दीजिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ असहज महसूस कर रहे थे, जब वे एनडीए के साथ आ गए हैं तो बहुत से विधायक महागठबंधन से टूटकर एनडीए में आएंगे। मांझी ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है और भी विधायक पाला बदलकर एनडीए के साथ आएंगे।


उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ चट्टान की तरह अड़े हुए हैं। ये तो बीच में मुख्यमंत्री को कुछ लग गया था तो उन्होंने खुद कहा था कि बाहर चले जाओ, तो हम चले आए थे। हमने तो उनके साथ कसम लिया है कि नीतीश कुमार का साथ कभी भी नहीं छोड़ेंगे और फ्लोर टेस्ट में हम लोगों ने इसे साबित कर दिया। कितने बड़े बड़े ऑफर आए लेकिन सबको ठुकरा दिया। खेला होने की बात हो रही थी और खेला हो गया।