ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

महागठबंधन में महासंग्राम: संतोष सुमन का इस्तीफा लेकर CM आवास पहुंचे विजय चौधरी, ललन सिंह भी हैं साथ

PATNA: जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद महागठबंधन में महासंग्राम छिड़ गया है। जेडीयू ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि मांझी गठबंधन में रहे या नहीं रह

महागठबंधन में महासंग्राम: संतोष सुमन का इस्तीफा लेकर CM आवास पहुंचे विजय चौधरी, ललन सिंह भी हैं साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद महागठबंधन में महासंग्राम छिड़ गया है। जेडीयू ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि मांझी गठबंधन में रहे या नहीं रहें इससे सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। संतोष सुमन के इस्तीफा सौंपने के बाद मंत्री विजय चौधरी उनका इस्तीफा लेकर सीएम आवास पहुंचे हैं। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद हैं। सभी की सीएम आवास में बैठक चल रहा है।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार में सहयोगी बने जीतनराम मांझी लगातार इस बात को कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी बातों को नहीं सुनते हैं। गठबंधन में लगातार अनदेखी को लेकर मांझी मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे हैं और लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग पर अड़े हुए थे। आज मांझी ने मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की और समस्या का समाधान नहीं होता देख उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया है।


विजय चौधरी से मुलाकात के बाद मांझी ने कहा था कि नीतीश कुमार अगर उनकी शर्तों को मानते हैं तो वे महागठबंधन के साथ बने रहेंगे। मांझी के इस बयान के तुरंत बाद उनके बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। मांझी के बेटे के इस्तीफे के बाद महागठबंधन में हड़कंप मच गया है।  23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले नीतीश की मुहिम को बड़ा झटका लगा है और इसे महागठबंधन में बड़ी टूट माना जा रहा है।  ललन सिंह और विजय चौधरी इस्तीफा लेकर सीएम आवास पहुंचे हैं और वहां मंथन चल रहा हैय़