ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

महागठबंधन की रैली में BJP पर बरसे मांझी, कहा- आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही जुमलों की सरकार

PURNEA: पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली में सभी सात दलों के नेता शामिल हुए और 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देने का संकल्प लिया। इस रैली में शामिल होने पहुंच

महागठबंधन की रैली में BJP पर बरसे मांझी, कहा- आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही जुमलों की सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली में सभी सात दलों के नेता शामिल हुए और 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देने का संकल्प लिया। इस रैली में शामिल होने पहुंचे हम के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने पूर्णिया के मंच से बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला। मांझी ने कहा कि केंद्र की सरकार ने देश को जुमलों के सिवाय और कुछ नहीं दिया और देश की जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है। उन्होंने लोगों को बीजेपी से सचेत रहने की सलाह दी और कहा कि बीजेपी आरक्षण को खत्म कर रही है, उसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देना है।


जीतन राम मांझी ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार जुमलों की सरकार है। केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का एक जुमला दिया था।बीजेपी के केंद्र की सत्ता में आए हुआ 8 साल बीत गए लेकिन कितने बेरोजगारों को नौकरी मिली यह हर कोई जान रहा है। जुमलों की सरकार ने देश की जनता से वादा किया था कि महंगाई जाएगी और खुशहाली आएगी लेकिन आज बढ़ती महंगाई के कारण देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। 


उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। संविधान में गरीबों और दलितों को आरक्षण के तौर पर एक ढाल दिया गया था लेकिन उस आरक्षण को बीजेपी की सरकार धीरे-धीरे खत्म कर रही है। सभी संस्थानों को प्राइवेट किया जा रहा है और उसमें गरीब और दलित वर्ग के लोगों को नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण आरक्षण समाप्त होता जा रहा है।


मांझी ने कहा कि बीजेपी की सरकार अपने तरीके से देश को चलाना चाह रही है। ऐसे में देश की स्वतंत्रता और संविधान खतरे में आ गया है। जरूरत है कि हम लोग सचेत हो जाएं और आने वाले चुनाव में बीजेपी की सरकार को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंके। देश का संविधान भीम राव अंबेडकर ने लिखा है लेकिन दिल्ली में जो नया संसद भवन बनाया जा रहा है उसका नाम किसी और के नाम पर रखा जा रहा है, जो बर्दाश्त से बाहर है। देश में अगर बीजेपी की सरकार रही तो सभ्यता और संस्कृति को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी।

टैग्स