ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

महागठबंधन की रैली में उर्दू TET अभ्यर्थियों का हंगामा, बोले- मुसलमानों को धोखा दे रही नीतीश सरकार

PURNEA: पूर्णिया में आज महागठबंधन की विशाल रैली आयोजित की जा रही है। रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी घटक दलों क

महागठबंधन की रैली में उर्दू TET अभ्यर्थियों का हंगामा, बोले- मुसलमानों को धोखा दे रही नीतीश सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में आज महागठबंधन की विशाल रैली आयोजित की जा रही है। रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता राजधानी पटना से पूर्णिया के लिए कूच कर गए हैं। उधर, रैली शुरू होने से पहले पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पहुंचे सैकड़ों उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। रिजल्ट की मांग को लेकर उर्दू TET अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।


दरअसल, पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आज महागठबंधन के सभी सात दलों के नेताओं को जुटान हो रहा है। पटना समेत राज्य के कोने-कोने से समर्थक रंगभूमि मैदान में पहुंचे हैं। इसी बीच महागठबंधन की रैली शुरू होने से ठीक पहले हंगामा हो गया है। रैली में पहुंचे भारी संख्या में उर्दू TET नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


हंगामा कर रहे उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्षों पहले परीक्षा देने के बावजूद आजतक रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। कुछ समय पहले जो रिजल्ट जारी किया गया था उसमें काफी गड़बड़ियां थी और उन्हें जबरन फेल कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने फिर से रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर कहा कि महागठबंधन की सरकार मुसलमानों को धोखा देने का काम कर रही है।