ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नीतीश पर हुए हमले के बाद बरसे JDU नेता, बोले- बिहार में शांति नहीं चाहता विपक्ष

MADHUBANI : मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा के चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार पर हमला की निंदा JDU नेताओं के द्वारा की जा रही है. JDU की प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता प्रो. सुहेल

नीतीश पर हुए हमले के बाद बरसे JDU नेता, बोले- बिहार में शांति नहीं चाहता विपक्ष
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा के चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार पर हमला की निंदा JDU नेताओं के द्वारा की जा रही है. JDU की प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि इस हमले की जितनी निंदा की जाए कम है. लोकतंत्र में विचारों की अभिव्यक्ति की सभी को स्वतंत्रता है, परंतु ऐसी घटनाओं के लिए सभ्य समाज मे कोई जगह नहीं. ये हमला जिसने भी किया है, निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता के कारण बिहार के गरीबों, दलितों, किसानों, मजदूर, एवं महिलाओं के लिए किये गए न्याय के साथ विकास पसंद नहीं हैं. 


सुहेली मेहता ने कहा कि ये वो लोग हैं, जिन्हें शराबबंदी जैसे नेक काम पसंद नहीं हैं, ये वो लोग हैं जिन्हें गरीब के बच्चों और बेटियों को शिक्षा और नौकरियों में भागीदारी नहीं पसंद है इसलिए मैं बिहार के लोगों खासकर महिलाओं से अपील करती हूं कि बिहार में अमन चैन जारी रहे, इसके लिए शत प्रतिशत की संख्या में निकलकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें. 


JDU विधायक ललन पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कल की घटना ने यह साबित कर दिया कि विरोधी दल बिहार में शांति नहीं चाहता है. लाल झंडे वाले से गठबंधन करके यह साफ हो गया कि आज से 15 साल पहले जिस तरह से नक्सलवाद का बोलबाला था और जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसी ताकतों को कुचलकर रख दिया था, वही माहौल फिर से लाने की कोशिश की जा रही है. हमारी बहन बेटियां आज स्कूल में निडर होकर पढ़ने जाती हैं, इस तरह के संकेत से पता चल रहा है कि विरोधी कैसा बिहार फिर से बनाने की कोशिश कर रहे है. 


टैग्स