ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

बिहार: पूर्व मंत्री ने झंझारपुर डेवलपमेंट इनिशिएटिव का किया शुभारंभ, वार्ड से पंचायत तक की योजनाओं की होगी मैपिंग

MADHUBANI: नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर के विकास के लिए एक नई शुरुआत की है। झंझारपुर में वार्ड से लेकर पंचायत तक की विकास योजन

बिहार: पूर्व मंत्री ने झंझारपुर डेवलपमेंट इनिशिएटिव का किया शुभारंभ, वार्ड से पंचायत तक की योजनाओं की होगी मैपिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI: नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर के विकास के लिए एक नई शुरुआत की है। झंझारपुर में वार्ड से लेकर पंचायत तक की विकास योजनाओं की मैपिंग एवं कार्य योजना बनाने की दिशा में शुरू किए गए इस सराहनीय प्रयास का नाम झंझारपुर डेवलपमेंट इनिशिएटिव (JDI) रखा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री और विधायक नीतीश मिश्रा ने बताया कि JDI के माध्यम से वार्ड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।


पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि झंझारपुर डेवलपमेंट इनिशिएटिव (JDI) झंझारपुर के समग्र विकास का एक संकल्प है। इसके अंतर्गत झंझारपुर में वार्ड से लेकर पंचायत तक की विभिन्न विशेषताओं, कमियों और आवश्यकता की मैपिंग भाजपा के कार्यकर्ता, स्थानीय समूह की सहभागिता के साथ करेंगे और विकास कार्यों की प्राथमिकता को तय करेंगे। इसके आधार पर झंझारपुर में वार्ड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।


इस दौरान पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंत्री रहते हुए झंझारपुर के लिए किए विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि कैसे झंझारपुर की जनता विभिन्न माध्यमों से अपनी समस्या को रख सकती है। उन्होंने बताया कि झंझारपुर डेवलपमेंट इनिशिएटिव के जरिए झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने भी पंचायत हैं और नगर परिषद क्षेत्र है, उसके लोगों के साथ बैठक करेंगे और वार्ड से लेकर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र के विकास में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उसे संकलित कर उसपर काम किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नए तरीके से विकास की रूपरेखा बनाने की है।


नीतीश मिश्रा ने झंझारपुर की जनता से अपील की है कि वे इस काम में उनका साथ दें ताकि झंझारपुर का सही मायनों में विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि एक विधायक होने के नाते झंझारपुर के विकास के लिए जो भी संभव हो सकेगा वे जरूर करेंगे। झंझारपुर डेवलपमेंट इनिशिएटिव के जरिए झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने भी पंचायत हैं वहां की प्राथमिकता तय की जाएगी इसके साथ ही उस पंचायत की जो सबसे बड़ी समस्या होगी उसपर भी फोकस किया जाएगा। पंचायतों के विकास में जो बाधा आ रही है उसे चिन्हित कर उसपर काम किया जाएगा।

टैग्स