ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

लोकतंत्र को कुचलने की हो रही कोशिश, जीवेश मिश्रा बोले- सत्ता पक्ष के तोता की तरह काम कर रहे स्पीकर

PATNA: विधानसभा की कार्यवाही से बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी विधायक के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन का

लोकतंत्र को कुचलने की हो रही कोशिश, जीवेश मिश्रा बोले- सत्ता पक्ष के तोता की तरह काम कर रहे स्पीकर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विधानसभा की कार्यवाही से बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी विधायक के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया है और सदन के बाहर धरना दे रहे हैं। बीजेपी का आरोप है कि सदन के अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है और स्पीकर सत्ता पक्ष के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा है कि सत्ता पक्ष की तरफ से लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की जा रही है। स्पीकर अगर सत्ता पक्ष के तोता हो जाएंगे तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। 


बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोगों ने सदन के भीतर एक अलग तरह का आचरण पेश किया और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है। विधानसभा के अध्यक्ष ने निष्पक्षता पर दाग लगाने का काम किया है। सदन में सत्ता पक्ष के विधायक गाली देते हुए बेल में उतर गए थे लेकिन स्पीकर की तरफ से उनको खेत प्रकट करने के लिए भी नहीं करा गया। सिर्फ बीजेपी विधायक का वीडियो दिखा जा रहा है और जिस आरजेडी के विधायक ने सदन में गाली गलौज की उसका वीडियो नहीं दिखाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जिस तरह से बेल में मारपीट करने के लिए उतर गए थे लेकिन मार्शल की तत्परता से मारपीट की नौबत नहीं आई। सत्ताधारी दल के लोग जानबूझकर इस तरह का वातावरण बना रहे हैं, ये लोकतंत्र के लिए कही से भी ठीक नहीं है। स्पीकर विधानसभा के कस्टोडियन होते हैं लेकिन वे हमेशा सत्ता पक्ष के सदस्य की तरह कार्रवाई करते हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है। विपक्ष के सदस्य जैसे ही सवाल करना शुरू करते हैं उनका माइक बंद कर दिया जाता है। स्पीकर अगर सत्ता पक्ष के तोता हो जाएंगे तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता