ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

लोकसभा चुनाव 2024: 195 सीटों पर BJP के उम्मीदवार घोषित, वाराणसी से PM मोदी लड़ेंगे चुनाव

DESK: BJP ने 195 सीटों पर बीजेपी पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वाराणसी से पीएम मोदी चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लोकसभा चुनाव के उम्मीद

लोकसभा चुनाव 2024: 195 सीटों पर BJP के उम्मीदवार घोषित, वाराणसी से PM मोदी लड़ेंगे चुनाव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: BJP ने 195 सीटों पर बीजेपी पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वाराणसी से पीएम मोदी चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। बीजेपी ने आज पहली सूची जारी की। पिछले दिनों हुई बैठक में 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट का निर्णय हुआ। झारखंड के 11 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा आज की गयी जबकि 3 सीट के उम्मीदवारों का ऐलान कुछ दिनों बाद किया जाएगा। 


 34 केंद्रीय मंत्री एवं राज्य मंत्री का नाम 195 सीट में है। एक लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्री का भी नाम है। झारखंड के 14 सीटों में आज 11 सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। राजमहल से ताला मरांडी, डुमका सुनील सोरेन, गोड्डा निशिकांत दूबे, कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, रांची संजय सेठ, जमशेदपुर विद्युतवरण हमतो, सिंहभूम गीता कोड़ा, खुंटी अर्जून मुंडा, लोहरदग्गा समीर उरांव, पलामू विष्णुदयाल राम, हजारीबाग मनीष जायसवाल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 


2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 195 लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बीजेपी की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किया गया है। बीजेपी की पहली सूची में 28 महिलाएं, 27 एसटी, 18 एसटी और 18 obc और 47 युवा शामिल हैं जिन्हें बीजेपी ने टिकट दिया है।



टैग्स