ब्रेकिंग
बिहार में बसने जा रहा 66 लाख की आबादी वाला नया शहर: 81,730 एकड़ में बनेगी पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जानिए 2047 का मास्टर प्लानआज बिहार में चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत? पटना में 37°C तक पहुंचेगा तापमान, जानिए आपके जिले का हालबांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बिहार में बसने जा रहा 66 लाख की आबादी वाला नया शहर: 81,730 एकड़ में बनेगी पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जानिए 2047 का मास्टर प्लानआज बिहार में चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत? पटना में 37°C तक पहुंचेगा तापमान, जानिए आपके जिले का हालबांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: बिहार की 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: बिहार की 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। शाम 5 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर औसत 53.03% वोटिंग हुई। किशनगंज में 56.12%, कटिहार में 55.54%, पूर्णिया में 55.14%, भागलपुर में 47.26% और बांका में 49.5% वोटिंग हुई।


शाम 3 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर औसत 44.24 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज में दोपहर तीन बजे तक 45.58 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि कटिहार में तीन बजे तक 46.76 प्रतिशत, पूर्णिया में 3 बजे तक 46.78 फीसदी, भागलपुर में 39.49 फीसदी और बांका लोकसभा सीट के लिए दोपहर तीन बजे तक 42.89 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक औसत 44.24 फीसदी वोटिंग हुई है।


बता दें कि 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।

टैग्स