ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला

लोकसभा चुनाव : अमित शाह के औरंगाबाद दौरे की तारीख बदली, जानिए अब किस दिन गरजेंगे केंद्रीय गृहमंत्री

PATNA : बिहार में केंद्रीय गृहमंत्री की पहली चुनावी जनसभा की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। औरंगाबाद में मंगलवार यानी आगामी 9 अप्रैल को होने वाली अमित शाह की रैली की तिथि फिर से बद

लोकसभा चुनाव : अमित शाह के औरंगाबाद दौरे की तारीख बदली, जानिए अब किस दिन गरजेंगे केंद्रीय गृहमंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में केंद्रीय गृहमंत्री की पहली चुनावी जनसभा की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। औरंगाबाद में मंगलवार यानी आगामी 9 अप्रैल को होने वाली अमित शाह की रैली की तिथि फिर से बदलाव किया गया है। अमित शाह अब 9 के बजाय 10 अप्रैल को औरंगाबाद पहुंचेंगे। इससे पहले 7 अप्रैल को शाह की रैली औरंगाबाद में होनी थी लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया था।


दरअसल, औरंगाबाद में सुशील कुमार सिंह चौथी बार एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। उनके समर्थन में अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करते वाले हैं। सबसे पहले सात अप्रैल को शाह की रैली होनी थी लेकिन बाद में उसे बदलकर 9 अप्रैल कर दिया गया था और अब एक बार फिर से अमित शाह की रैली की तिथि बदलकर 10 अप्रैल हो गई है।


अब शाह आगामी 10 अप्रैल को औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा के जरिए वह गया संसदीय क्षेत्र को भी साधेंगे। दौरे के दौरान शाह बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के नेताओं को जरूरी चुनावी टिप्स देंगे और चुनाव अभियान की विस्तृत जानकारी भी लेंगे।


बता दें कि आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की जिन चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है उसमें गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई शामिल है। ऐसे में अपने 400 सीटों से के पार वाले लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी और एनडीए ने पूरा जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री जमुई और नवादा में चुनावी जनसभा पहले ही कर चुके हैं और 16 अप्रैल को एकबार फिर गया में रैली को संबोधित करने aa रहे है।