ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को नई धार देने में जूटे शिबू सोरेन, JMM की नई कार्यकारणी का किया गठन

RANCHI : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बड़ा फैसला लिया। शिबू सोरेन ने रांची के हरमू में आयोजित बाड़ा में केंद्रीय महाधिवेशन के बाद के

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को नई धार देने में जूटे शिबू सोरेन, JMM की नई कार्यकारणी का किया गठन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बड़ा फैसला लिया। शिबू सोरेन ने रांची के हरमू में आयोजित बाड़ा में केंद्रीय महाधिवेशन के बाद केंद्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के नए सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया है।शिबू सोरेन की तरफ से जो कार्यकारिणी के नाम का ऐलान किया गया है उसमें 8 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और इसके अलावा सात महासचिव का मनोयन किया गया है। 


झारखंड मुक्ति मोर्चा के तरफ से जो पत्र जारी किया गया है उसके मुताबिक नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, रूपी सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, वैद्यनाथ राम को पार्टी ने उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसके अलावा विजय सिंह, फागु बेसरा, सीता सोरेन दीपक बिरुवा, सुदीव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा, बाबूलाल सोरेन को महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा विनोद कुमार पांडे और सुप्रियो भट्टाचार्य जो अभी पार्टी के प्रवक्ता हैं उनको भी महासचिव बनाया गया है।


इधर योगेंद्र प्रसाद,नंद किशोर महतो, अभिषेक कुमार पिंटू, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, संतोष रजवार को पार्टी में सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही साथ विनोद कुमार पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पार्टी ने अशोक कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडे को प्रवक्ता बनाया है। साथ ही विजय हासदा  महुआ मांझी, रवि नाथ महतो को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।