ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

लोजपा (रामविलास) की अहम बैठक खत्म, गठबंधन पर फैसला लेने के लिए चिराग अधिकृत

PATNA: बिहार की सियासत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक बार फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल होगी। बीजेपी ने 18 जुलाई को दिल्ली में ए

लोजपा (रामविलास) की अहम बैठक खत्म, गठबंधन पर फैसला लेने के लिए चिराग अधिकृत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक बार फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल होगी। बीजेपी ने 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है, जिसमें चिराग पासवान के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। तमाम संभावनाओं के बीच चिराग पासवान ने रविवार को पार्टी की बैठक बुलाई जिसमें गठबंधन पर फैसला लेने के लिए पार्टी नेताओं ने एक स्वर से चिराग पासवान को अधिकृत किया है।


दरअसल, लोकसभा का चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने 18 जुलाई को एनडीए की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें एनडीए समर्थित सभी दलों का जुटान होगा। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी इस बैठक में बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए चिराग ने अपनी सहमति भी दे दी है।


गठबंधन पर फैसला लेने से पहले चिराग पासवान ने आज पटना में अपनी पार्टी के नेताओ की बैठक बुलाई। बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने बताया कि आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के नेताओं से गठबंधन को लेकर चर्चा की। बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के संकल्प को आगे रखते हुए पार्टी के नेताओं ने गठबंधन पर फैसला लेने के लिए एक स्वर से चिराग पासवान को अधिकृत किया है। 


बता दें कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान की पार्टी एनडीए से अलग हो गई थी। एनडीए से अलग होने के बाद भी चिराग बीजेपी के खिलाफ खुले तौर पर कभी भी खुलकर सामने नहीं आए और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर बीजेपी का समर्थन करते रहे। अब जब लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है तो एक बार फिर चिराग की एनडीए में वापसी लगभग तय हो गई है। गठबंधन पर फैसला लेने के लिए चिराग ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है। बैठक से ठीक पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चिराग से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद चिराग एनडीए में वापसी का ऐलान कर सकते हैं।