ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

LJP विधायक ने JDU की तरफ एक और कदम बढ़ाया, राजकुमार सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाकात

PATNA : 3 दिन पहले अचानक से जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचने वाले एलजीपी विधायक राजकुमार सिंह आज सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास पहु

LJP विधायक ने JDU की तरफ एक और कदम बढ़ाया, राजकुमार सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाकात
Anamika
3 मिनट

PATNA : 3 दिन पहले अचानक से जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचने वाले एलजीपी विधायक राजकुमार सिंह आज सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे हैं. जहां नीतीश कुमार से एलजेपी विधायक ने मुलाकात की है. विधानसभा चुनाव में एलजेपी को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी, उस पर राजकुमार सिंह ही चुनकर विधानसभा पहुंचे थे. बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा इलाके से राजकुमार सिंह विधायक हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी इस मुलाकात को जेडीयू के तरफ उनका बढ़ता हुआ कदम बताया जा रहा है. बता दें कि 3 दिन पहले जब अशोक चौधरी के घर पर एलजेपी विधायक पहुंचे थे उसी वक्त इस बात के सियासी संकेत मिल गए थे कि चिराग पासवान के इकलौते विधायक पर जेडीयू ने निशाना लगा दिया है और अब राजकुमार सिंह जिस तरह सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे हैं उसके बाद यह बात पक्के तौर पर कही जा सकती है कि नीतीश का तीर निशाने पर लगा है.

एक पुस्तक विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजकुमार सिंह मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने उस दिन कहा था कि बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं. चिराग पासवान के इकलौते विधायक ने अपने इस बयान से साफ कर दिया था कि वह आगे किस तरफ कदम बढ़ाने जा रहे हैं.


बता दें कि बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह सोमवार को एक किताब के विमोचन समारोह के बहाने जेडीयू नेता और राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंच गये थे. किताब का विमोचन होने के बाद मीडिया ने घेरा और पूछा कि क्या वे जेडीयू के साथ आ गये हैं तो लोजपा के विधायक बोले- “हम एनडीए के साथ हैं. हम शुरू से ही एनडीए के साथ हैं. बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार और केंद्र में एनडीए का मतलब नरेंद्र मोदी. हम इन्हीं दोनों के साथ हैं.”