ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

LJP में मचे उठापटक के बीच आज शाम पटना आ रहे पशुपति पारस, कल करेंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच पशुपति पारस आज शाम पटना आने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पारस आज शाम 3:55 बजे फ्लाइट से पटना आ रहे हैं. गुरुवार को वे र

LJP में मचे उठापटक के बीच आज शाम पटना आ रहे पशुपति पारस, कल करेंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच पशुपति पारस आज शाम पटना आने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पारस आज शाम 3:55 बजे फ्लाइट से पटना आ रहे हैं. गुरुवार को वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे. 


आपको बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान 5 सांसदों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया. इन सब के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ साजिश करने का दोषी पाते हुए कार्यवाही की गई है. चिराग के करीबी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने बताया है कि बागी सांसदों की पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता भी खत्म कर दी गई है. बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में अगले साल उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला लिया गया है.


गौरतलब है कि पार्टी पर कब्जे को लेकर पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान खेमे में लड़ाई तेज हो गई है. सियासी दांव-पेंच अब आर-पार की लड़ाई में बदल गई है. एलजेपी संसदीय दल के नए नेता पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक दिल्ली में अपने आवास पर बुलाई और चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया. 


पारस खेमा ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सूरज सिंह उर्फ सूरज भान सिंह को लोजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी. इस फैसले के तुरंत बाद चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए देर शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक की और बागी पांचों सांसद (पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी, प्रिंस राज और चंदन सिंह) को पार्टी से निकाल दिया. 

टैग्स