ब्रेकिंग
बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापथ निर्माण विभाग के OPRMC में Cold Mix की ‘गुपचुप एंट्री से बवाल, विधायक से लेकर अन्य लोगों ने सचिव को पत्र लिखकर खोली पोल, क्या पहले से तय है ठेकेदार ?बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापथ निर्माण विभाग के OPRMC में Cold Mix की ‘गुपचुप एंट्री से बवाल, विधायक से लेकर अन्य लोगों ने सचिव को पत्र लिखकर खोली पोल, क्या पहले से तय है ठेकेदार ?

Land For Job Scam: पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, CBI ने जारी किया है समन, कल होगी पूछताछ

PATNA: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लैंड फॉर जॉब स्कैम की जांच कर रही सीबीआई ने लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को समन जा

Land For Job Scam: पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, CBI ने जारी किया है समन, कल होगी पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लैंड फॉर जॉब स्कैम की जांच कर रही सीबीआई ने लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को समन जारी कर विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश होने को कहा था। इस केस के सभी आरोपियों की पेशी बुधवार को दिल्ली की कोर्ट में होनी है।तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में ही हैं। आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गई, दिल्ली में कल वे सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश होंगी।


दरअसल, 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन रेल मंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व CM राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी किया था 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने को कहा था। सीबीआई ने पिछले साल 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के अपराधों के लिए चार्जशीट दायर किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए गैर-योग्य उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई थी और इसके बदले लालू परिवार के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई।


इसी मामले में पिछले दिनों सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी और उनसे घंटों पूछताछ की थी। राबड़ी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी और लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी बेटी मीसा भारती से भी घंटों पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने इसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ शिकंजा कसा। पटना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ईडी ने एस साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली में तेजस्वी यादव के आवास से ईडी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा होने का दावा किया था।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता