ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

‘लालू-राबड़ी के कालेधन की वॉशिंग मशीन हैं अरुण यादव और उनकी MLA पत्नी’ सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछे ये सवाल

PATNA: आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी की टीम ने मंगलवार को लालू के करीबी बालू कारोबारी अरुण यादव की विधायक पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की। लालू के करीबियों के खिलाफ ईडी के एक

‘लालू-राबड़ी के कालेधन की वॉशिंग मशीन हैं अरुण यादव और उनकी MLA पत्नी’ सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछे ये सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी की टीम ने मंगलवार को लालू के करीबी बालू कारोबारी अरुण यादव की विधायक पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की। लालू के करीबियों के खिलाफ ईडी के एक्शन पर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जोरदार हमला बोला है।


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी विधायक पत्नी किरण देवी लालू-राबड़ी परिवार के कालेधन की मनी लौंड्रिंग के लिए सुपर वाशिंग मशीन की तरह काम कर रहे थे। इन्हीं किरण देवी के परिसरों पर ईडी ने छापा मारा।


उन्होंने कहा कि बालू के अवैध खनन से हुई अकूत कमाई के बूते अरुण यादव और किरण देवी की कंपनी किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्रा.लिमिटेड ने एक ही दिन में 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान कर दानापुर के मां मरछिया देवी काम्प्लेक्स में राबड़ी देवी के पांच फ्लैट खरीद लिये थे। यह सौदा आयकर की कार्रवाई से बेनामी सम्पत्ति बचाने के लिए हुआ था।


सुशील मोदी ने कहा कि बेनामी सम्पत्ति, अवैध धंधे और मनी लॉन्ड्रिंग के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई का विरोध कर राजद संगठित भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में नाम आने पर अरुण यादव दो साल तक फरार रहे। सजायाफ्ता होने पर जब उनकी विधानसभा सदस्यता छिन गई, तो राजद ने उनकी पत्नी को टिकट देकर विधायक बनवाया।


उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई पर अंगुली उठाने से पहले तेजस्वी यादव अपनी यात्रा में जनता को बतायें कि अरुण यादव और किरण देवी पर उनकी पार्टी इतनी मेहरबान क्यों है? बलात्कारी और बालू माफिया को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया जा रहा है?