ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

लालू को कलंक बताते थे नीतीश, सम्राट चौधरी बोले- आज कलंक का टीका माथे पर लगाकर घूम रहे

PATNA: जेडीयू में मचे घमासान के बीच विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर एक साथ हमला बोला है। सम्र

लालू को कलंक बताते थे नीतीश, सम्राट चौधरी बोले- आज कलंक का टीका माथे पर लगाकर घूम रहे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू में मचे घमासान के बीच विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर एक साथ हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार पूरी तरह से भटक चुके हैं, उन्हें भूलने की बीमारी हो गई है। ऐसे में उन्हें खुद सत्ता का त्याग कर देना चाहिए। सम्राट ने कहा कि जिस लालू प्रसाद को नीतीश कुमार बिहार के लिए कलंक का टीका बताते थी आज उसी कलंक के टीके को माथे पर लगाकर घूम रहे हैं।


जेडीयू में चल रहे अंदरूनी कलह पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से भटक चुके हैं, बीमार और बूढ़े हो गए हैं। ऐसी हालत में उनको खुद सत्ता का त्याग कर देना चाहिए। बीजेपी उनके लिए कल्याण बिगहा में कुटिया बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भूलने की बीमारी हो गई है। वे आज क्या कहेंगे और कल क्या कह देंगे इसका कोई ठिकाना नहीं है। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार पूरी तरह से अप्रासंगिक हो चुके हैं।


वहीं 2024-25 में होने वाले चुनावों पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार को अगर यूपीए प्रधानमंत्री मान ले तो बीजेपी 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी जबकि कांग्रेस सिंगल डिजिट में चली जाएगी और नीतीश कुमार बिहार में जीरो पर आउट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस लालू प्रसाद को नीतीश कुमार कलंक बताते थे, अब उसी कलंक के टीके को माथे पर लगाकर घूम रहे हैं। बिहार की जनता नीतीश कुमार को ढूंढ रही है, चुनाव में उन्हें सबकुछ पता चल जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 और 2025 में भाजपा बिहार की जनता को नीतीश कुमार से मुक्ति दिलाने का काम करेगी और बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।