ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार

सजायाफ्ता लालू के आगे नतमस्तक हैं अधिकारी! सुशील मोदी बोले- हिम्मत है तो छाता ढोने वाले SDPO पर एक्शन लें नीतीश

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार में हिम्मत हो तो उन्हें फुलवरिया में लालू प्रसाद के मंदिर जाने के समय उ

सजायाफ्ता लालू के आगे नतमस्तक हैं अधिकारी! सुशील मोदी बोले- हिम्मत है तो छाता ढोने वाले SDPO पर एक्शन लें नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार में हिम्मत हो तो उन्हें फुलवरिया में लालू प्रसाद के मंदिर जाने के समय उन पर छाता लगाने वाले एसडीपीओ को लोकसेवक आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण निलंबित करना चाहिए। नीतीश कुमार बताएं कि उक्त अधिकारी ने किसके आदेश पर अपने अनुमंडल से बाहर जाकर लालू प्रसाद की ऐसी सेवा की? 


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री थे, तब आइएएस अफसर से अपना पीकदान उठवाते थे। उन्होंने कहा कि यदि राजद सत्ता में रहा तो बिहार में डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को भी लालू प्रसाद या उनके परिवार के किसी व्यक्ति का पीकदान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद किसी संवैधानिक पद पर नहीं, बल्कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता और जमानत पर हैं, फिर भी उनकी निजी यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन राजद प्रमुख की सेवा में नतमस्तक रहा। 


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के साथ फुलवरिया में बालू माफिया सुभाष यादव भी था। छाता लगाने वाला एसडीपीओ उनका करीबी रिश्तेदार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी सुभाष यादव ने एक ही दिन में राबड़ी देवी के चार फ्लैट खरीद लिए थे। सुभाष के यहां आयकर का छापा पड़ने पर करोड़ों रुपये की अवैध सम्पत्ति का पता चला था। लालू और बालू का रिश्ता काफी पुराना है, इसलिए नीतीश सरकार बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकती है।