ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

रिजर्वेशन खत्म करने की हो रही साजिश, लालू बोले- BJP-RSS आरक्षण के घोर विरोधी, एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई

PURNEA: पूर्णिया की रैली में महागठबंधन के सभी सात दलों के बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ सभी नेताओं ने बीजेपी को केंद्र की सत्

रिजर्वेशन खत्म करने की हो रही साजिश, लालू बोले- BJP-RSS आरक्षण के घोर विरोधी, एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया की रैली में महागठबंधन के सभी सात दलों के बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ सभी नेताओं ने बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद वर्चुअल माध्यम से इस रैली में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।लालू ने आरक्षण कार्ड खेलते हुए बीजेपी को आरक्षण का घोर विरोधी बताया और कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग देश में आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं, ऐसे में सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।


लालू ने अपने संबोधन में कहा कि इस बात की काफी खुशी है कि पूर्णिया में महागठबंधन के सभी दलों के लोग एक मंच पर नजर आए। यही एकजुटता इस बात को साबित करेगी कि लोकसभा का जो चुनाव होने वाला है उसके लिए महागठबंधन पूरी तरह से तैयार है। लालू ने कहा कि साल 2014 के चुनाव में ही उन्होंने यह घोषणा किया था कि अगले चुनाव में भारत रहेगा या टूटेगा। आठ साल के बाद देश की जो हालत हो गई है उसे सभी लोग देख रहे हैं।


उन्होंने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के कारण आज देश टुकड़े टुकड़े होने की कगार पर पहुंच चुका है। भाजपा कोई पार्टी नहीं है बल्कि आरएसएस का मुखौटा है और बीजेपी RSS आरक्षण के घोर विरोधी हैं। देश की तानाशाह सरकार के कारण गरीबी और लाचारी चरम पर पहुंच गई है। आरएसएस जो चाहता है वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और किसी का सम्मान नहीं बचा है।


लालू ने कहा कि देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। सभी एकजुट रहेंगे तो किसी में हिम्मत नहीं है कि वह देश को तोड़ सके लेकिन अगर कमजोर पड़ गए तो देश नहीं बचेगा। बिहार में आरएसएस के रथ को रोकने का काम हमने किया था। बिहार जब-जब करवट बदलता है तो इसका असर देश के ऊपर होता है। गोलवलकर की किताब बंच ऑफ थॉट में जो दो खतरनाक बातें लिखी गई हैं वह बीजेपी के खून और जेहन में है।


आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी उसी आरएसएस की किताब पर काम करती है और आरएसएस-बीजेपी का यही असली रूप है। लालू और नीतीश एक हो गए हैं और कोई भी किसी तरह के भ्रम में नहीं रहे, हमारा गठबंधन विचारधारा का है। हमने हमेशा साथ रहने का संकल्प लिया है और देश और लोकतंत्र बचेगा तभी कोई भी दल राजनीति कर सकेगा। आने वाले 2024-25 के चुनाव में सारे रिकॉर्ड को तोड़ देना है। 2015 में जो रिकॉर्ड बनाया था उस रिकॉर्ड को 2024-25 में तोड़ देना है और उससे भी बड़ा रिकॉर्ड बनाना है।