ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

लालू से मिलने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, लालू जी बहुत तगड़ा हैं..अभी भी BJP से अच्छे से लड़ सकते हैं

PATNA: 5 देशरत्म मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंची थी। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्

लालू से मिलने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, लालू जी बहुत तगड़ा हैं..अभी भी BJP से अच्छे से लड़ सकते हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 5 देशरत्म मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंची थी। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मिलने के दौरान उन्होंने लालू प्रसाद से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लालू से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने बताया कि बिहार में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे बिहार का नालंदा और बिहार का मिठाई बहुत पसंद है।बिहार की जनता को धन्यवाद देती हूं। ममता ने कहा कि लालू जी की हम बहुत इज्जत करते हैं।


ममता ने कहा कि लालूजी देश के सीनियर लीडर हैं। उन्हें बहुत दिनों तक जेल में रहना पड़ा। तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वे  हॉस्पिटल में थे। आज उन्हें देखकर हम खुश हुए है। देखकर लगा कि लालू जी अभी भी बहुत तगड़ा है बीजेपी के खिलाफ अच्छे से लड़ सकते हैं। 


ममता ने पूराने दिनों की याद ताजा करते हुए कहा कि एक दिन लालू जी संसद में भाषण दे रहे थे। जब हम और लालू जी एमपी थे तब लालू जी कह रहे थे प्याज का भाव बढ़ गया। आलू का भाव बढ़ गया तब हमने पूछा था कि राबड़ी जी का भाव क्या है? तो वो मुस्कुरातें हुए बोले थे कि सबसे ज्यादा है। 


ममता ने कल होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि हम लोग इसलिए आए कि कि हमलोग इकट्ठा लड़ेंगे। मीटिंग के बाद अपनी बातें रखूंगी। जो नीति बनेगी सबके लिए बनेगी। केजरीवाल ने कहा कि पहले अध्यादेश पर चर्चा होनी चाहिए इस पर कहा कि इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं बोलूंगी। कल की बैठक के बाद ही कुछ बोलूंगी।