ब्रेकिंग
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होशबांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायविवाद: डीटीओ पद पर 'कब्जे' का खेल ! बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए सिर्फ 17 पद है रिजर्व पर कब्जा 37 जिलों पर, परिवहन विभाग अपनी ही अधिसूचना से पीछे हटा, 18 अफसरों को क्यों नहीं कर पा रहा पोस्टिंग ? पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिसहर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की थी अपील जिस शख्स का हुआ अंतिम संस्कार, वह शांति पूजा के दिन हुआ प्रकट, सामने देख परिजनों के उड़े होशबांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायविवाद: डीटीओ पद पर 'कब्जे' का खेल ! बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए सिर्फ 17 पद है रिजर्व पर कब्जा 37 जिलों पर, परिवहन विभाग अपनी ही अधिसूचना से पीछे हटा, 18 अफसरों को क्यों नहीं कर पा रहा पोस्टिंग ?

लालू परिवार पर समन जारी होने पर बोलीं राबड़ी, 30 साल से लोग परेशान कर रहे हैं, लेकिन हम ना डरेंगे और ना भागेंगे

PATNA:दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती समेत 16 आरोपितों को 15 मार्च को दिल्ली स्थित

  लालू परिवार पर समन जारी होने पर बोलीं राबड़ी, 30 साल से लोग परेशान कर रहे हैं, लेकिन हम ना डरेंगे और ना भागेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती समेत 16 आरोपितों को 15 मार्च को दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में हाजिर होने का समन जारी किया है। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में 15 को पेशी है। समन जारी होने के बाद बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का बयान सामने आया है। राबड़ी देवी ने कहा कि 30 साल से हमें लोग परेशान कर रहा है झेल ही ना रहे है आगे भी झेलेंगे लेकिन हम भागने वालों में से नहीं है। 


दरअसल बिहार बजट सत्र के दूसरे दिन बिहार विधान परिषद पहुंची राबड़ी देवी ने समन भेजे के मामले पर कहा कि लालू परिवार को हमेशा से नोटिस आता रहता है। नोटिस भेजने का सिलसिला ऐसा रहा कि जो बच्चा पेट में है उस पर भी नोटिस भेज देता है। लेकिन, हमलोग डरने वाले लोग नहीं हैं। हम लोग भागने वाले भी नहीं है, कुछ लोग तो देश छोड़कर भाग जाते हैं। हम लोग नीरव मोदी अइसन नहीं है मोदी सबके भगा रहे हैं नीरव मोदी को भी भगाये हैं। 


बार-बार विपक्ष को तंग किये जाने पर राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में लालू जी से डर है। इसलिए हमलोगों को बांधना चाहता है हम लोग बंधावे वाला आदमी थोड़े ना है और ना भागने वाला है। तीस साल से हमलोगों को परेशान लोग कर रहा है झेल ही ना रहे हैं आगे भी झेलेंगे लेकिन हम भागने वालों में से नहीं हैं। 

टैग्स